Coronavirus in Uttarakhand: चार और मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन हैं जमाती, अब संक्रमितों की संख्या पहुंची 26
Updated Sun, 05 Apr 2020 05:30PM
![]() |
| UttarakhandSmachar |
उत्तराखंड में आज कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। सुबह नैनीताल के कालाढूंगी निवासी एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार तीन और संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 हो गई है।
डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने चार मरीजों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि तीन मामले देहरादून से हैं। ये तीनों जमात में शामिल होकर लौटे थे। वहीं, रामनगर संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया है।
वहीं, टनकपुर में क्वारंटीन में रखे गए 10 जमातियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उधर, बनबसा में क्वारंटीन में रखे गए कुछ कोरोना संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
चार दिनों में 19 संक्रमित मामले
ट्रेनी आईएफएस अस्पताल से डिस्चार्ज
◆भारत में Redmi और Mi फोन की कीमतें बढ़ीं, जानिए नई कीमते क्या है ?
◆हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोके गए यात्रियों को किया जा रहा होम क्वारंटीन :Uttarakhand
◆इन कारणों से हुई 31 मार्च यातायात सेवा रद्द जानिए क्या थे कारण ?
◆पीएम राहत कोष में 25 करोड़ दान किये अक्षय कुमार ने।





No comments:
Post a Comment