Followers

Monday, April 6, 2020

देहरादून और अल्मोड़ा में पांच और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 31 : Uttarakhandsmachar

Coronavirus Uttarakhand: देहरादून और अल्मोड़ा में पांच और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 31

Updated Mon, 06 Apr 2020 08:31 PM
उत्तराखंड में पांच और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें एक अल्मोड़ा और चार देहरादून से हैं। ये सभी लोग दिल्ली की जमात में शामिल होकर लौटे थे। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 31 पहुंच गई है। डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने पांच मरीजों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की है।

देहरादून में संक्रमित मरीजों को सुद्धोवाला स्थित क्वारंटीन सेंटर और दून अस्पताल में रखा गया है। प्रदेश में अब तक आए मरीजों में से पांच मरीज अपने घर ठीक होकर लौट चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1141 लोगों के सैंपलों की जांच हो चुकी है जिसमें से 31 केस पॉजिटिव आए हैं। करीब 144 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

डीजीपी के निर्देश के बाद सामने आए जमाती

उत्तराखंड डीजीपी के निर्देश के बाद जमात में गए लोग खुद सामने आ रहे हैं। रुद्रपुर में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अब तक जिले में  15 जमाती खुद निकलकर आए हैं। इन सभी का मेडिकल करवा कर क्वारंटीन किया जा रहा है। 

पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी जारी की है कि छिपे हुए जमातियों के पास सोमवार तक पुलिस के सामने आने का आखिरी मौका है। यदि उसके बाद कोई पकड़ा जाता है तो उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

तीन कॉलोनी हो चुकीं सील, रुड़की का एक गांव भी सील

देहरादून में लगातार मामले बढ़ने के बाद भगत सिंह कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी और कारगी ग्रांट स्थित बस्ती में आवाजाही नियंत्रित करने के बाद रविवार को तीनों ही जगह को  सील कर दिया गया। क्षेत्रों की लगभग दस हजार की आबादी अब अपने घरों में बंद है।

इससे पहले प्रशासन ने राशन व खाने के प्रबंध कर दिए हैं। कॉलोनियों में सिर्फ सरकारी वेंडर ही राशन लेकर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही रुड़की के पनियाला गांव में भी जमाती कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव को सील कर दिया है।

ये भी जानिए

New Gadget

रानीखेत में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कई इलाके सील:Uttarakhandsmachar

Uttarakhand Lock Down Live: रानीखेत में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कई इलाके सील

Updated Mon, 06 Apr 2020 11:01 AM
Ranikhet
उत्तराखंड में रविवार को पांच और जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। प्रदेश में कुल 27 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इनमें से संक्रमित तीन ट्रेनी आईएफएस को अस्पताल से घर भेजा जा चुका है।

लाइव अपडेट:


- रानीखेत में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सोमवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने कुरेशन, सुदामापुरी, खड़ी बाजार का इलाका सील कर दिया है। वहीं यहां बाजार में फालतू घूमने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी जारी की गई है। डोईवाला में पुराने संक्रमित मामले के बाद केशवपुरी बस्ती और जबरा वाला क्षेत्र को सील कर दिया है।
◆ अन्य खबरे ◆
- रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित एसबीआई बैंक और एटीएम में लोगों की लंबी लाइन लग गई। यूको बैंक में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। मुख्य बाजार में किराना और मेडिकल स्टोर में कम भीड़ देखने को मिली।

- रुद्रप्रयाग जिले में बाजारों में जरूरी सामग्री की दुकानें खुलीं। लेकिन लोगों की आवाजाही बेहद कम है।
 

- रुड़की के कलियर में क्वारंटीन किए गए लोगों के मोबाइल रविवार रात जब्त कर लिए गए। पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की कई टीमों ने पूरी रात अभियान चलाया और सबके मोबाइल जमा करा लिए गए। बताया गया कि क्वारंटीन किए गए लोग देर रात तक मोबाइल पर बात करते थे। वहीं वे लोग एक-दूसरे को उनके परिचितों से भी बात करा रहे थे। मोबाइल पर एक दूसरे का हाथ लगने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा था। इसलिए उनसे मोबाइल ले लिए गए हैं।

- हरिद्वार जिले में पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। यहां मित्र पुलिस यमराज बनकर लोगों को कोरोना के खतरे से आगाह करती दिखाई दी।

- देहरादून के पटेलनगर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन एग्जामिनेश) किट तैयारी की जा रही है।

- रामनगर मंडी में थोक विक्रेता सब्जियों की खरीदारी करते दिखे। बाकी सड़कें सुनसान दिखीं। बाजपुर मंडी में सुबह सब्जी लेकर वाहन पहुंचे तो खरीदार उमड़ पड़े। बाजपुर में एसबीआई बैंक के बाहर तक लोगों की लंबी लाइन लग गई। बागेश्वर में बाजार में लोग दिखाई दिए। यहां बैंक सुनसान दिखे। 
यह भी जानिए


कोरोना संक्रमित के साथ 45 मिनट की एक चूक ने खतरे में डाली 54 लोगों की जान, पढ़ें पूरा मामला...: UttarakhandSmachar

Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना संक्रमित के साथ 45 मिनट की एक चूक ने खतरे में डाली 54 लोगों की जान, पढ़ें पूरा मामला...

 Updated Mon, 06 Apr 2020 01:30 AM
Pc : UttarakhandSmachar

विस्तार

कोरोना वायरस कितना खतरनाक है, यह जानते हुए भी राजस्थान के हॉटस्पॉट अलवर से लौटे जमाती को तबीयत खराब होने के बावजूद 45 मिनट तक घर जाने देने की एक छोटी सी कथित चूक ने 54 लोगों की जान को खतरे में डाल दिया।
घटना के चश्मदीद और चेकअप के लिए गांव के बाहर डॉक्टर बुलाने वाले शख्स का कहना है कि जांच के बाद युवक को घर में अलग-थलग रहने के निर्देश देते हुए कहा गया था कि जरूरत पड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है जबकि अधिकारी कह रहे हैं युवक चकमा देकर घर चला गया था। बहरहाल, चाहे जैसे वह घर पहुंचा, लेकिन इन चंद मिनटों में युवक ने घर जाकर स्नान किया और फिर नाश्ता किया।

कुछ देर बाद विभागीय टीम घर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो विभाग से लेकर गांव में खलबली मच गई। आनन-फानन में युवक और चश्मदीद के संपर्क में आने वाले 54 लोगों को उठा लिया गया।

31 मार्च की सुबह नारसन बॉर्डर पहुंचा था

दरअसल, पनियाला गांव का युवक जमात से 31 मार्च की सुबह नारसन बॉर्डर पहुंचा। यहां से उसके भाई और बुआ के बेटे कार से उसे गांव के बाहर तक ले आए। डॉक्टरों की टीम को खुद फोन कर बुलाने वाले गांव के मोमिन अंसारी बताते हैं कि करीब ढाई घंटे बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमाती का चेकअप किया। युवक ने यह भी बताया था कि उसे तबीयत खराब लग रही है। इस पर उसका तापमान आदि चेक कर डॉक्टरों ने कहा था कि फिलहाल वह घर जा सकता है, लेकिन परिवार वालों से अलग रहे।

जरूरत पड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। लिहाजा युवक घर गया और एहतियातन सीधे बाथरूम में नहाने चला गया। इसके बाद आंगन में बैठकर नाश्ता किया। इस दौरान माता-पिता और भाई-बहनों समेत परिवार के सात लोग आसपास ही थे। करीब 45 मिनट बाद ही अचानक घर के बाहर एंबुलेंस पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई।

वहीं, शनिवार को जब युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई तो पूरे गांव में दहशत फैल गई। हरकत में आए प्रशासन ने युवक के परिवार के सात लोगों को कलियर के एक गेस्ट हाउस में आइसोलेट कर दिया। साथ ही पूरा गांव सील कर उस 45 मिनट में युवक का चेकअप कराने वाले मोमिन और उनके परिवार के सदस्यों समेत उनके संपर्क में करीब 42 ग्रामीणों को भी गांव से ले जाकर कलियर में क्वारंटीन कर दिया।

यही नहीं पीड़ित युवक को गांव के बाहर तक कार से लाने वाले मंगलौर के मलकपुरा निवासी उसके बुआ के बेटे साथ ही गांव पर खतरा मंडरा गया है। बुआ बेटे समेत उसके संपर्क में आए पांच लोगों को भी कलियर में क्वारंटीन किया गया है। दूसरी ओर, सिविल अस्पताल प्रशासन इसमें पीड़ित युवक की लापरवाही बता रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि युवक चकमा देकर घर पहुंचा था। टीम ने उसे ले जाकर आइसोलशन में रखा, लेकिन गांव वालों का कहना है कि जब वे गांव के बाहर ढाई घंटे तक युवक का चेकअप कराने के लिए विभागीय टीम का इंतजार करते रहे तो फिर उन्हें युवक को सीधे अस्पताल में भेजने में क्या आपत्ति होती?

पीड़ित युवक गांव के बाहर खड़े लोगों को चकमा देकर अपने घर पहुंच गया था। इसके बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की जांच करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

यह भी जानिए


Sunday, April 5, 2020

Uttarakhand: चार और मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन हैं जमाती, अब संक्रमितों की संख्या पहुंची 26 : UttarakhandSmachar

Coronavirus in Uttarakhand: चार और मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन हैं जमाती, अब संक्रमितों की संख्या पहुंची 26

Updated Sun, 05 Apr 2020 05:30PM 
UttarakhandSmachar

उत्तराखंड में आज कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। सुबह नैनीताल के कालाढूंगी निवासी एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो शाम को आई रिपोर्ट के अनुसार तीन और संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 हो गई है। 


डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने चार मरीजों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि तीन मामले देहरादून से हैं। ये तीनों जमात में शामिल होकर लौटे थे। वहीं, रामनगर संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया है।

वहीं, टनकपुर में क्वारंटीन में रखे गए 10 जमातियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उधर, बनबसा में क्वारंटीन में रखे गए कुछ कोरोना संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

चार दिनों में 19 संक्रमित मामले

शनिवार को भी प्रदेश में छह मरीज कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। इनमें से नैनीताल से पांच और हरिद्वार जनपद के रुड़की से एक मरीज संक्रमित पाए गए थे। प्रदेश में चार दिन के भीतर कोरोना संक्रमितों के 19 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में अब तक आए पॉजिटिव मामलों में सभी संक्रमित बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौटे हैं। स्थानीय स्तर पर यह पहला मामला सामने आया है।  वहीं, देहरादून के तीन कोरोना संक्रमित जमाती अभी यूपी में भर्ती हैं।

ट्रेनी आईएफएस अस्पताल से डिस्चार्ज

लंबे समय से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती ट्रेनी आईएफएस को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 12 मार्च को इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकादमी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका सैंपल लिया था। सैंपल पॉजिटिव आने पर 15 मार्च को उन्हें राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

उनके कुल 7 सैंपल लिए गए। पहला दूसरा और तीसरा सैंपल पॉजिटिव आया था। चौथा सैंपल नेगेटिव आने पर उनमें ठीक होने की थोड़ी उम्मीद जगी। इसके बाद पांचवा सैंपल पॉजिटिव आने पर एक बार वह मायूस हो गए थे। अब उनका छठा और सातवां सैंपल नेगेटिव आने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
ये भी पढ़े
भारत में Redmi और Mi फोन की कीमतें बढ़ीं, जानिए नई कीमते क्या है ?


हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोके गए यात्रियों को किया जा रहा होम क्वारंटीन :Uttarakhand

इन कारणों से हुई 31 मार्च यातायात सेवा रद्द जानिए क्या थे कारण ?

पीएम राहत कोष में 25 करोड़ दान किये अक्षय कुमार ने







उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान: Uttarakhandsmachar

उत्तराखंड: जंगल की आग में जिंदा जली दो महिलाएं, तीसरी ने भागकर बचाई अपनी जान

Uttarakhand : Bageshwar

उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट क्षेत्र में घास काटने गई दो महिलाएं शनिवार देर शाम जंगल की आग में जिंदा जल गईं। एक महिला का शव शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरी महिला का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। 

कपकोट के चचई गांव की महिला नंदी देवी (40) पत्नी मदन राम, इंदिरा देवी पत्नी तारा राम और गांव की एक अन्य महिला शनिवार शाम पुड़कुनी के जंगल में घास काटने गई थीं।

उस वक्त जंगल में आग लगी हुई थी। शाम करीब सात बजे आग की चपेट में आने से नंदी देवी पत्नी मदन राम बुरी तरह जल गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इंदिरा देवी (36) पत्नी तारा राम का शव रविवार सुबह जंगल से बुरी तरह जली अवस्था में बरामद हुआ।

तीसरी ने भागकर बचाई जान

गांव की गंगा देवी भी इन महिलाओं के साथ घास काटने जंगल गई थी, उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। भागते समय गिरकर उसके पैर में चोट लग गई। गंगा देवी ने घर आकर लोगों को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।  कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने मृतकों के परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये की मदद देने की मांग सरकार से की है।

उन्होंने कहा कि जंगल में आग में लगी हुई थी लेकिन फायर सीजन में भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उस वक्त गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोग नहीं जाते तो घटना का पता ही नहीं लगता।

ये भी पढ़े
भारत में Redmi और Mi फोन की कीमतें बढ़ीं, जानिए नई कीमते क्या है ?


हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोके गए यात्रियों को किया जा रहा होम क्वारंटीन :Uttarakhand

इन कारणों से हुई 31 मार्च यातायात सेवा रद्द जानिए क्या थे कारण ?

पीएम राहत कोष में 25 करोड़ दान किये अक्षय कुमार ने


जंगल के रास्ते छिपकर देहरादून आए सात जमाती दबोचे, किया क्वारंटीन : Uttarakhandsmachar

Coronavirus Uttarakhand: जंगल के रास्ते छिपकर देहरादून आए सात जमाती दबोचे, किया क्वारंटीन

Pc: Uttarakhandsmachar

कोरोना संक्रमण से बचाव को पुलिस की अपील से जमाती बेअसर हैं। पुलिस ने बेहट की जमात से जंगल के रास्ते देहरादून की सीमा में आए डोईवाला के सात जमातियों को पकड़ लिया। मेडिकल जांच के बाद इन जमातियों को क्वारंटीन कर दिया गया। 
निजामुद्दीन मरकज़ में जमातियों में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से जमाती पुलिस और खुफिया विभाग के निशाने पर हैं। पुलिस लगातार मुस्लिम धर्म गुरुओं से संपर्क कर रही है कि जमाती खुद आगे आकर महामारी रोकने में सहयोग करें, लेकिन जमाती इसके लिए तैयार नहीं हैं। 

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया खुफिया विभाग की मदद से शनिवार सुबह खबर मिली कि जमातियों की एक टोली पुलिस से बचने को जंगल के रास्ते आ रही हैं। इसी आधार पर पुलिस और मेडिकल टीम को नया गांव के जंगल में गोपनीय ढंग से भेजा गया।

इन सात जमातियों को सुद्दोवाला के एक इंस्टिट्यूट में क्वारंटीन कर दिया गया है। डोईवाला के ये जमाती 11 मार्च को सहारनपुर के बेहट में जमात में भाग लेने गए थे। पुलिस से बचने को इन लोगों ने बेहट से दून आने के लिए जंगल का रास्ता तय किया था। जमातियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

होम क्वारंटीन 128 जमातियों का सरकारी देखरेख में होगा उपचार

प्रदेश में एक मार्च के बाद आए सभी जमाती क्वारंटीन होंगे। राज्य में होम क्वारंटीन 128 जमातियों का इलाज भी अब सरकारी देखरेख में होगा। उन्हें सरकारी केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही खुद को छिपाने वाले जमातियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक अपराध अशोक कुमार ने शनिवार को राज्य के पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कांफ्रेस में ये निर्देश दिए हैं। 

मस्जिद के इमाम समेत 13 लोगों को किया क्वारंटीन

देहरादून के पांच जमातियों में कोरोना के पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनके सम्पर्क में आए मस्जिद के इमाम समेत 13 लोगों को देर रात क्वारंटीन कर दिया। इन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है।

निजामुद्दीन मरकज़ से देहरादून लौटे 31 जमातियों को पुलिस ने बुधवार रात को उठाकर क्वारंटीन किया था। इनमें से पांच जमातियों में कोरोना पॉजिटिव आया था। शुक्रवार रात रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस और खुफिया तंत्र जमातियों के संपर्क में आए।

जांच में पता चला कि ये जमाती भगतसिंह कालोनी की एक मस्जिद में आने जाने के साथ कारगी में ठहरे हुए थे। एसपी सिटी की अगुवाई में पुलिस और मेडिकल टीम ने भगतसिंह कालोनी और कारगी से जमातियों के संपर्क में आए लोगों को उठाकर क्वारंटीन किया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Thursday, April 2, 2020

हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोके गए यात्रियों को किया जा रहा होम क्वारंटीन :Uttarakhand



Haldwani

उत्तराखंड में 1 अप्रैल को कोरोना का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। वहीं, राज्य में सात पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

29 मार्च को राज्य में सातवें मरीज की रिपोर्ट की गई। जिनमें से दो संक्रमित हो चुके हैं। 590 संदिग्धों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें 505 नमूने नेगेटिव बताए गए हैं। नमूने अभी तक रिपोर्ट नहीं किए गए हैं।

लाइव अपडेट:
हल्द्वानी- हल्द्वानी स्पोट्र्स स्टेडियम में रोके गए यात्रियों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। क्वारंटीन किए जाने वाले यात्रियों में ज्यादातर दिल्ली से आए लोग शामिल हैं। यहां चेकअप कर रहे डॉक्टरों के अनुसार ....
आगे पढ़ें.......

देहरादून और अल्मोड़ा में पांच और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 31 : Uttarakhandsmachar

Coronavirus Uttarakhand: देहरादून और अल्मोड़ा में पांच और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 31 Updated Mon, 06 Apr ...